बीकानेर: छात्रा से दुष्कर्म और उसकी मौत के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार
बीकानेर: छात्रा से दुष्कर्म और उसकी मौत के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार
बीकानेर। पुलिस ने खाजूवाला के एक चक में 9वीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म और उसकी मौत के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। पीड़िता के भाई की ओर से पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि उसकी 16 साल की बहन 9वीं कक्षा में पढ़ती थी। 22 जनवरी को वह स्कूल गई थी। इस दौरान कार में सवार दो युवक उसे जबरन ले गए और सुनसान जगह पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
बाद में उसे वन विभाग की भूमि पर छोड़कर फरार हो गए। अगले दिन पीड़िता ने आहत होकर अपने घर में जहरीला स्प्रे पी लिया। उसे पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान 27 जनवरी की शाम को उसने दम तोड़ दिया। मामले की जांच कर रहे सीओ खाजूवाला अमरजीत चावला ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के दौरान काम में ली गई कार भी जब्त कर ली गई है। अभियुक्त को शुक्रवार को पॉक्सो कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। उससे दूसरे आरोपी के बारे में पूछताछ की जाएगी।
लेखक
Khulasa Online Reporter
this is descriptions
1,104 प्रकाशित खबरें