बीकानेर: युवक ने फांसी का फंदा लगाकर दी जान, पढ़े खबर
बीकानेर: युवक ने फांसी फंदा लगाकर दी जान, पढ़े खबर
बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के रोही कुंतासर में एक व्यक्ति द्वारा तोलिये से फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना 7 फरवरी की बताई जा रही है। इस संबंध में हंसासर निवासी रेवंतदास ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी रेवंतदास ने बताया कि उसके भाई प्रेमदास की शादी पिंकी के साथ हुई थी। आपसी मनमुटाव के चलते दोनों का तलाक हो गया था, हालांकि तलाक के बाद भी दोनों के बीच बातचीत जारी थी। परिवादी के अनुसार 7 फरवरी को उसे सूचना मिली कि उसके भाई प्रेमदास ने गोपालदास के कुंतासर स्थित खेत में तोलिये से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जब वह मौके पर पहुंचा तो उसे जानकारी मिली कि प्रेमदास को पिंकी ने वहां बुलाया था, जिसके बाद वह खेत पर पहुंचा और वहीं फांसी लगा ली। इस घटना के बाद आत्महत्या के कारणों को लेकर स्थिति उलझी हुई है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
लेखक
Khulasa Online Reporter
this is descriptions
1,104 प्रकाशित खबरें
