सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

बॉर्डर एरिया से पकड़ा जासूस, पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में था, सीआईडी-इंटेलिजेंस कर रही पूछताछ

Jan 26, 2026 Khulasa Online Reporter 77 व्यूज़
शेयर:
बॉर्डर एरिया से पकड़ा जासूस, पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में था, सीआईडी-इंटेलिजेंस कर रही पूछताछ

बॉर्डर एरिया से पकड़ा जासूस, पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में था, सीआईडी-इंटेलिजेंस कर रही पूछताछ

गणतंत्र दिवस से कुछ घंटे पहले सुरक्षा एजेंसियों ने जैसलमेर से एक संदिग्ध युवक को हिरासत में ले लिया। सुरक्षा एजेंसियों को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने के संकेत मिले हैं।

युवक बॉर्डर एरिया में ई-मित्र चलाता था। आरोप है कि वह पाकिस्तानी महिला हैंडलर के संपर्क में था और हनीट्रेप में फंसकर सामरिक महत्व की जानकारी साझा की है।

सीआईडी-इंटेलिजेंस की टीम फिलहाल आरोपी झाबराराम पुत्र भानाराम मेघवाल निवासी नेहड़ान को पूछताछ के लिए जयपुर ले गई है। जांच में सामने आया कि आरोपी पिछले 4 साल से गांव में ई-मित्र केंद्र का संचालन कर रहा था। आरोपी के कंप्यूटर और मोबाइल को भी फोरेंसिक जांच के लिए कब्जे में लिया गया है।

जानकारी के अनुसार- झाबराराम चार साल से नेहड़ान में ई-मित्र चलाता है। उसकी पहुंच सरकार से जुड़ी कई योजनाओं के साथ- साथ कई गोपनीय दस्तावेज तक थी। आशंका है कि झाबराराम सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी महिला के संपर्क में था। उसके साथ 'हनीट्रैप' होने की भी आशंका है, जिसके कारण उसने सामरिक महत्व की जानकारियां साझा कीं। हालांकि, इसकी अभी तक किसी भी सुरक्षा एजेंसी ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

25 जनवरी की देर रात हुई कार्रवाई
नेहड़ान गांव के निवासियों के अनुसार- 25 जनवरी की रात को बाहर से आई एक विशेष टीम झाबराराम के घर पहुंची और उसे अपने साथ ले गई। कार्रवाई के बाद गांव में हड़कंप मच गया। फिलहाल, पुलिस और इंटेलिजेंस इस मामले में बेहद गोपनीयता बरत रही है, जिससे नेटवर्क से जुड़ी अन्य कड़ियों को प्रभावित होने से बचाया जा सके।

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Article Ad 2

संबंधित ख़बरें