सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

प्राइवेट बसों की हड़ताल का दूसरा दिन : बस ऑपरेटर्स भिड़े, यात्रियों को जबरन उतारा, यात्रियों से भरी बस के टायरों की हवा निकाली

Feb 25, 2026 Khulasa Online Reporter 1400 व्यूज़
शेयर:
प्राइवेट बसों की हड़ताल का दूसरा दिन : बस ऑपरेटर्स भिड़े, यात्रियों को जबरन उतारा, यात्रियों से भरी बस के टायरों की हवा निकाली

प्राइवेट बसों की हड़ताल का दूसरा दिन : बस ऑपरेटर्स भिड़े, यात्रियों को जबरन उतारा, यात्रियों से भरी बस के टायरों की हवा निकाली

जयपुर। राजस्थान में प्राइवेट बसों की हड़ताल का आज दूसरा दिन है। इसका असर 15 लाख से ज्यादा लोगों पर हो रहा है। प्राइवेट बस ऑपरेटर्स लोक परिवहन बसों को भी नहीं चलने दे रहे हैं।

जयपुर में जबरन बस चलाने को लेकर ऑपरेटर्स आपस में भिड़ गए। सवारियों को जबरन उतारा गया। वहीं, नागौर, भीलवाड़ा सहित कई जगह निजी ऑपरेटर्स ने रैली निकालकर विरोध जताया।

हड़ताल के कारण प्राइवेट टैक्सियां मनमाना किराया वसूल रही हैं। विशेषकर जयपुर-खाटूश्याम (100KM) रूट पर टैक्सियां 6 हजार रुपए से ज्यादा की डिमांड कर रही हैं। पैसेंजर्स का दावा है एडवांस बुकिंग के बाद भी ज्यादा पैसा लिया जा रहा है।

उदयपुर में यात्रियों से भरी प्राइवेट बस के टायरों की हड़ताल समर्थकों ने हवा निकाल दी।

वहीं, परिवहन विभाग का दावा है कि लोक परिवहन ऑपरेटर्स भी हड़ताल में शामिल नहीं हैं। ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ने उन बसों के ड्राइवर्स, सवारियों की सुरक्षा के लिए पुलिस कमिश्नर व अन्य अधिकारियों को लेटर भी लिखा है।

हम बसें नहीं चलने देंगे- ऑपरेटर्स

जयपुर में प्राइवेट बस रोकने वाले ऑपरेटर्स का कहना है कि जब तक मागें नहीं मानी जाएंगी, किसी बस को चलने नहीं देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि परिवहन विभाग मनमानी चालान करता है। इससे उन्हें नुकसान हो रहा है।

ये हड़ताल अनिश्चितकालीन चलेगी। वहीं, हड़ताल का सबसे ज्यादा असर खाटूश्याम जाने वाले यात्रियों पर हो रहा है। हड़ताल के कारण प्राइवेट टैक्सी संचालक मनमाना किराया वसूल रहे हैं।

बस रोकने वालों पर कार्रवाई की मांग

परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा ने जयपुर पुलिस कमिश्नर और जयपुर ग्रामीण व सीकर के पुलिस अधिकारियों को पत्र लिखा है। उन्होंने बताया- 24 फरवरी से कुछ बस ऑपरेटर्स हड़ताल पर हैं, लेकिन स्टेज कैरिज (लोक परिवहन) बस ऑपरेटर्स नियमित रूप से बसें चलाना चाहते हैं।

वे हड़ताल में शामिल नहीं हैं। हड़ताल के दौरान लोक परिवहन बसों, ड्राइवर, कंडक्टर और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। खासकर जयपुर-सीकर रूट पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था करने को कहा गया है।

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Footer Ad 1

संबंधित ख़बरें