खेत में 3 दिनों से निकल रहा कू्रड-ऑयल, 50 से ज्यादा टैंकर भरे; किसान ने मांगा मुआवजा
खेत में 3 दिनों से निकल रहा कू्रड-ऑयल, 50 से ज्यादा टैंकर भरे; किसान ने मांगा मुआवजा
बाड़मेर। बाड़मेर के कवास में ऐश्वर्या ऑयल फील्ड के वेलपैड संख्या-8 के पास एक खेत में तीसरे दिन भी क्रूड ऑयल का रिसाव जारी है।
क्रूड ऑयल पूरे खेत में भर गया है। मौके पर केयर्न वेदांता कंपनी के अफसर मौजूद है और गड्डा खोदकर वैक्यूम पंप से टैंकर भरकर क्रूड ऑयल को भरने की कोशिश की जा रही है।
हालांकि करीब 50 से ज्यादा टैंकर भरे जा चुके है। लेकिन अभी तक खेत में क्रूड ऑयल भरा हुआ है। एहतियातन सप्लाई को बंद कर दिया गया है।
कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि टेक्निकल और ऑपरेशनल दोनों टीमें रिसाव के कारणों की जांच कर रही है।
तीन दिन में करीब 50 से ज्यादा टैंकर भरे
23 फरवरी सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे किसान हरजीराम खोथ के खेत में अचानक जमीन से क्रूड ऑयल का रिसाव शुरू हो गया। देखते ही देखते खेत के एक हिस्से में तेल फैल गया। इसकी सूचना कंपनी के अफसरों को दी गई और कंपनी से इंजीनियर्स की एक टेक्निकल टीम मौके पर पहुंची।
रिसाव स्थल के पास मशीनों से करीब 100 मीटर लंबी खाई खोदकर एक रास्ता बनाया गया है, जिससे तेल का बहाव उसके जरिए एक गड्डे तक पहुंचाया जा सके। इसके बाद गड्डे से वैक्यूम टैकरों से तेल को भरकर दूसरे स्थान पर ले जाया जा रहा है। तीसरे दिन की शाम तक करीब 50 टैंकर भरे जा चुके हैं।
लीकेज कहां हुआ, इसकी अभी तक सटीक जानकारी नहीं मिल सकी है। ऐसे में कंपनी ने एहतियातन आसपास की पाइप लाइनों से तेल उत्पादन और प्रवाह को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है।
किसान बोला- खेत बर्बाद हुआ, कंपनी मुआवजा दे
किसान हरजीराम खोथ का कहना है- क्रूड ऑयल के रिसाव से उनका करीब एक बीघा का खेत पूरी तरह डैमेज हो चुका है। फसल भी प्रभावित हुई और जमीन भी तैलीय हो गई है। जबकि पहले कई बार क्षेत्र में तेल कंपनियों की ओर से किए गए धमाकों से भी घरों और टांकों को नुकसान पहुंचा है।
आज तीसरे दिन भी क्रूड ऑयल जमीन से निकल रहा है। कंपनी के अधिकारियों को अभी तक पता नहीं है कि आखिर रिसाव कहां से हो रहा है। ऐसे में खेत बर्बाद करने की एवज में कंपनी को हमें मुआवजा देना चाहिए, जिससे आर्थिक नुकसान की भरपाई हो सके।
लेखक
Khulasa Online Reporter
this is descriptions
1,104 प्रकाशित खबरें
