मिट्टी में दबने से मजदूर की मौत, घर में कुई खुदाई कर रहा था
मिट्टी में दबने से मजदूर की मौत, घर में कुई खुदाई कर रहा था
श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर जिले के जैतसर थाना क्षेत्र के गांव 10 सरकारी में बुधवार शाम को कुई खोदते समय एक मजदूर की मिट्टी में दबने से मौत हो गई।मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ कद्दू (35) पुत्र भोला सिंह के रूप में हुई है, जो इसी गांव का निवासी था। जानकारी के अनुसार, गुरप्रीत सिंह बुधवार सुबह अपने एक साथी श्रमिक के साथ ग्रामीण रामकुमार चालिया के घर में कुई खोदने का काम कर रहा था। दिनभर काम करने के बाद शाम करीब 5:15 बजे कुई की गहराई लगभग 18 से 20 फीट तक पहुंच चुकी थी। इसी दौरान अचानक ऊपर की मिट्टी धंस गई।
उस समय गुरप्रीत सिंह कुई के अंदर बैठकर मिट्टी निकाल रहा था, जिससे वह मिट्टी के नीचे दब गया। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद मजदूर ने शोर मचाया। आवाज सुनते ही मकान मालिक रामकुमार चालिया सहित आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हाथों से मिट्टी हटाने का प्रयास शुरू किया। ग्रामीणों ने दो जेसीबी मशीनें भी मौके पर बुला लीं, जिसके बाद तेजी से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। साथ ही घटना की सूचना जैतसर प्रशासन और पुलिस थाना को दी गई।
लेखक
Khulasa Online Reporter
this is descriptions
1,104 प्रकाशित खबरें