सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

नगर निकाय चुनाव को लेकर आई बड़ी खबर, विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम की तारीखें हुईं घोषित

Feb 20, 2026 Khulasa Online Reporter 1819 व्यूज़
शेयर:
नगर निकाय चुनाव को लेकर आई बड़ी खबर, विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम की तारीखें हुईं घोषित

नगर निकाय चुनाव को लेकर आई बड़ी खबर, विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम की तारीखें हुईं घोषित

जयपुर। राज्य के नगरीय निकायों में प्रस्तावित आम चुनाव 2026 को ध्यान में रखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने तैयारियों को गति दे दी है। राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने जानकारी दी कि सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को 24 मार्च से मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम की शुरुआत करने के निर्देश जारी किए गए हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि 1 जनवरी 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण किया जाएगा।

आयुक्त ने बताया कि पूर्व में प्रकाशित विधानसभा मतदाता सूचियों को आधार बनाकर नगरीय निकायों की वार्डवार मतदाता सूचियां तैयार की जाएंगी। इसके तहत सूचियों का अद्यतन, दावे और आपत्तियों का निस्तारण तथा अंतिम प्रकाशन निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार किया जाएगा। साथ ही वार्ड गठन, मतदान भागों का निर्धारण और आवश्यकतानुसार पुनर्संयोजन कर मतदाता सूची को संतुलित एवं सुव्यवस्थित बनाया जाएगा।

24 मार्च को होगा प्रारूप प्रकाशन
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रपत्र-ए तैयार करने की अंतिम तिथि 9 मार्च रखी गई है। ई-सूची अपलोड 11 मार्च तक, प्रोसेस पूर्ण 13 मार्च तक, चेकलिस्ट डाउनलोड 14 मार्च, सत्यापन 16 मार्च और फ्रीजिंग 19 मार्च को की जाएगी। प्रारूप मतदाता सूची 22 मार्च को अपलोड की जाएगी। इसके बाद 24 मार्च 2026 को निर्वाचक नामावलियों का प्रारूप प्रकाशन किया जाएगा।

29 मार्च और 5 अप्रेल को विशेष अभियान
25 मार्च को वार्डों एवं मतदान केंद्रों पर नामावलियों का पठन किया जाएगा। दावे और आपत्तियां प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 7 अप्रेल 2026 निर्धारित की गई है। इसके लिए 29 मार्च और 5 अप्रेल को विशेष अभियान चलाया जाएगा। दावों के निस्तारण की अंतिम तिथि 15 अप्रेल तथा पूरक सूचियों की तैयारी 20 अप्रेल तक पूर्ण की जाएगी। अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 22 अप्रेल 2026 को किया जाएगा।

आयुक्त ने बताया कि 1 जनवरी 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नागरिक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के पात्र होंगे। आयोग ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता और सावधानी से संपन्न की जाए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता वंचित न रहे और अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न हो।

इस तरह चलेगा कार्यक्रम
24 मार्च को ड्रॉफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन
25 मार्च को मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची देखकर आपत्तियां, दावे कर सकेंगे
29 मार्च और 5 अप्रेल तक विशेष अभियान चलेगा
07 अप्रेल तक जनता आपत्तियां दे सकेंगी
15 अप्रेल तक दावे-आपत्तियों का निस्तारण
20 अप्रेल तक आयोग पूरक मतदाता सूची तैयार करेगा
22 अप्रेल को फाइनल मतदाता सूची का प्रकाशन


15 अप्रेल के अंदर चुनाव संभव नहीं
राज्य निर्वाचन आयुक्त की तरफ मतदाता सूची तैयार करने का जो कार्यक्रम जारी किया गया है, इसके मुताबिक 22 अप्रेल को मतदाता सूची की प्रक्रिया पूरी हो पाएगी। ऐसे में 15 अप्रेल से पहले चुनाव कराने के हाईकोर्ट के जारी आदेश का पालन होना संभव नहीं दिख रहा है। जानकारों का मानना है कि अब चुनाव अप्रेल महीने के बाद ही संभव हो पाएंगे।

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Footer Ad 1

संबंधित ख़बरें