सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

बीकानेर संभाग : एसीबी ने एसडीसी को चाय की दुकान पर रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, बिल पास करने के लिए मांगे थे 15 हजार

Feb 18, 2026 Khulasa Online Reporter 781 व्यूज़
शेयर:
बीकानेर संभाग : एसीबी ने एसडीसी को चाय की दुकान पर रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, बिल पास करने के लिए मांगे थे 15 हजार

बीकानेर संभाग : एसीबी ने एसडीसी को चाय की दुकान पर रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, बिल पास करने के लिए मांगे थे 15 हजार

चूरू। चूरू में एसीबी श्रीगंगानगर की टीम ने बुधवार को जिला परिषद के एलडीसी सुभाष चंद्र शर्मा को 5,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

एसीबी के सीआई राजेंद्र कुमार ने बताया कि जैतासर सरपंच ने 1024 पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि कनिष्ठ सहायक सुभाष चंद्र शर्मा मनरेगा के वर्ष 2023-24 के कार्यों के लंबित भुगतान को पास करने के लिए 15,000 रुपए की रिश्वत मांग रहा था।

ऑनलाइन ले चुका था 10 हजार
आरोपी ने कुल 15,000 रुपए की मांग की थी, जिसमें से 10,000 रुपए पहले ही ऑनलाइन फोन-पे के माध्यम से ले लिए गए थे। शेष 5,000 रुपए नकद देने का दबाव बनाया जा रहा था और भुगतान रोकने की धमकी भी दी जा रही थी।

शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने जाल बिछाकर कार्रवाई की। सीआई राजेंद्र कुमार और उनकी टीम ने आरोपी को जिला परिषद परिसर के पास एक चाय की दुकान पर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा।

पीड़ित ने ऑनलाइन हेल्पलाइन पर की थी शिकायत
सीआई राजेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित ने 15 फरवरी को ऑनलाइन हेल्पलाइन 1024 पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने अनुरोध किया था कि यह कार्रवाई चूरू टीम के बजाय श्रीगंगानगर की टीम द्वारा की जाए, जिसके बाद यह कार्रवाई श्रीगंगानगर एसीबी ने की।

एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में संजीव कुमार, भवानी सिंह, पंकज शर्मा, धर्मवीर, आशीष कुमार, मनजीत और राजेश कुमार सहित अन्य सदस्य शामिल थे।

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Footer Ad 1

संबंधित ख़बरें