सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 50 लाख की चांदी जब्त

Jan 27, 2026 Khulasa Online Reporter 1220 व्यूज़
शेयर:
बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 50 लाख की चांदी जब्त

बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 50 लाख की चांदी जब्त

खुलासा न्यूज़। बाजार में चांदी की कीमतें लगातार बढ़ने के बीच हनुमानगढ़ टाउन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से 14 किलो 775 ग्राम चांदी जब्त की है। यह कार्रवाई बीकानेर आईजी हेमंत शर्मा के निर्देश पर की गई। जानकारी के अनुसार टाउन पुलिस ने भारतमाला रोड पर नाकाबंदी और चेकिंग के दौरान एक कार को संदेह के आधार पर रोका। तलाशी लेने पर कार से भारी मात्रा में चांदी बरामद हुई। चांदी के संबंध में बिल या वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने उसे धारा 106 बीएनएस के तहत जब्त कर लिया।

कार चालक की पहचान सुभाष चंद्र सोनी के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान वह चांदी के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका और न ही मौके पर कोई बिल प्रस्तुत कर पाया। हालांकि, कार के दस्तावेज सही पाए जाने पर वाहन को छोड़ दिया गया। वर्तमान बाजार भाव के अनुसार जब्त की गई चांदी की कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है।

हनुमानगढ़ की डीएसपी मीनाक्षी ने बताया कि भारतमाला रोड पर की गई इस कार्रवाई के दौरान कार की तलाशी में बड़ी मात्रा में चांदी मिली। बिल प्रस्तुत नहीं किए जाने पर चांदी को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

इस कार्रवाई में एएसआई कमलजीत सिंह सहित पुलिस टीम का सहयोग रहा। वहीं टाउन थाना प्रभारी अशोक बिश्नोई ने बताया कि कार चालक से लगातार पूछताछ की जा रही है और चांदी कहां से लाई गई तथा कहां ले जाई जा रही थी, इस संबंध में जांच जारी है।

 

Article Ad 2
टैग: #BIKANER NEWS #bikaner
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Footer Ad 1

संबंधित ख़बरें