सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

भाजपा विधायक को जान से मारने की धमकी, बोले-कांग्रेस कार्यकर्ता ने फोन पर गालियां दी

Feb 09, 2026 Khulasa Online Reporter 768 व्यूज़
शेयर:
भाजपा विधायक को जान से मारने की धमकी, बोले-कांग्रेस कार्यकर्ता ने फोन पर गालियां दी

भाजपा विधायक को जान से मारने की धमकी, बोले-कांग्रेस कार्यकर्ता ने फोन पर गालियां दी

जयपुर। भाजपा विधायक बालमुकुंदाचार्य को जान से मारने की धमकी मिली। उन्होंने कहा- कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फोन पर गालियां दी और जान से मारने की धमकी दी। विधायक ने आयुर्वेद संस्थान में सोमवार को मीडिया से यह बात कही।

वहीं मामले में किशनपोल विधायक अमीन कागजी ने कहा कि विधायक को थाने में FIR करवानी चाहिए, बयानबाजी से मामला हल नहीं होगा।

दरअसल, विधायक बालमुकुंदाचार्य और विधायक अमीन कागजी में 8 फरवरी को परकोटा क्षेत्र में चांदपोल गेट स्थित सब्जी मंडी में छत निर्माण को लेकर विवाद हुआ था।

हवामहल विधानसभा क्षेत्र के विधायक बालमुकुंदाचार्य ने कहा- कुछ लोग सुनियोजित तरीके से सनातन समाज को परकोटा क्षेत्र से बाहर करने का प्रयास कर रहे हैं। इससे परेशान होकर कई परिवार इलाका छोड़ चुके हैं और गलियां खाली हो रही हैं। जयपुर में अशांति फैलाने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विधायक ने कहा कि मैं रविवार को परकोटे में हो रहे अवैध निर्माण को लेकर केवल अधिकारियों से यह कहने गया था कि निर्माण कार्य की जांच की जाए। यदि काम नियमानुसार हो रहा है तो जारी रहे और नियमों के खिलाफ हो तो रोका जाए। मेरा उद्देश्य किसी तरह का विवाद या उपद्रव करना नहीं था।

विधायक ने आरोप लगाया- उस समय मौके पर मौजूद लोगों ने मेरे साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इससे माहौल बिगड़ गया। इस तरह की घटनाओं से समाज में तनाव होता है।

अशांत बिल को लेकर विपक्ष पर हमला
भाजपा विधायक बालमुकुंदाचार्य ने कहा- राज्य सरकार द्वारा लाया जा रहा 'अशांत क्षेत्र विधेयक-2026’ सनातन समाज की सुरक्षा के लिए जरूरी है। इससे धार्मिक स्थलों और संपत्तियों की रक्षा होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि इस बिल से कांग्रेस विधायक अमीन कागजी और रफीक खान को परेशानी हो रही है।

उन्होंने कहा- चांदपोल हनुमान मंदिर और गणेश मंदिर के पास गुपचुप तरीके से मीनार खड़ी की जा रही है। इससे शहर का माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा है।

कागजी बोले- माहौल कौन खराब कर रहा, सब जानते हैं
किशनपोल विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक अमीन कागजी ने बालमुकुंदाचार्य के आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा- माहौल कौन खराब कर रहा है, यह सब जानते हैं। भाजपा विधायक लगातार अनर्गल बयानबाजी कर जयपुर और प्रदेश का माहौल बिगाड़ रहे हैं।

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Footer Ad 1

संबंधित ख़बरें