सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

कोलायत में चारणवाला नहर टूटी, 300 फीट का कट हुआ, फसल पर संकट

Feb 25, 2026 Khulasa Online Reporter 538 व्यूज़
शेयर:
कोलायत में चारणवाला नहर टूटी, 300 फीट का कट हुआ,  फसल पर संकट

कोलायत में चारणवाला नहर टूटी, 300 फीट का कट हुआ,  फसल पर संकट

बीकानेर। कोलायत क्षेत्र में इंदिरा गांधी नहर परियोजना की चारणवाला नहर टूटने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। घटना सुबह करीब 5 बजे बुर्जी 19 के पास उस समय हुई जब सिंचाई पानी की वरीयता चल रही थी। फसल पकने के महत्वपूर्ण समय पर नहर टूटने से किसानों को भारी नुकसान की आशंका है। सहायक अभियंता पवन खिलेरी के अनुसार, नहर की बुर्जी 18-19 के बीच चक 4 सीडब्ल्युबी का खाला ओवरफ्लो होकर टूट गया। पानी के तेज दबाव से आसपास की मिट्टी कट गई और पटड़ा क्षतिग्रस्त हो गया। इससे नहर में लगभग 250 से 300 फीट लंबा कट बन गया।

मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि
घटना की सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक भंवर सिंह भाटी और कांग्रेस नेता भागीरथ तेतरवाल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधीक्षण अभियंता मनोज सोनकर ने बताया कि मुख्य अभियंता से चर्चा हो चुकी है और मरम्मत कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि 4-5 दिनों में नहर को दोबारा चालू कर दिया जाएगा, ताकि किसानों को सिंचाई का पानी मिल सके।

किसानों की चिंता और ठेकेदार पर सवाल
किसान सुनील और विकास खीचड़ ने कहा कि इस समय फसलें पकने की अवस्था में हैं और सिंचाई के पानी की अत्यधिक आवश्यकता है। यदि जल्द पानी नहीं छोड़ा गया तो फसलें बर्बाद हो सकती हैं। किसानों का आरोप है कि नहरों के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी ठेकेदार फर्मों को सौंप दी गई है, लेकिन वे केवल औपचारिकताएं निभा रही हैं। उनका कहना है कि इतने बड़े सिस्टम को संभालने के लिए पर्याप्त संसाधन और कर्मचारी उपलब्ध नहीं हैं। चारणवाला नहर वर्तमान में एबी कंस्ट्रक्शन के अधीन बताई जा रही है। 

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Article Ad 2

संबंधित ख़बरें