सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जानलेवा हमले के दो आरोपी गिरफ्तार, तलवार व बाइक बरामद

Feb 12, 2026 Khulasa Online Reporter 615 व्यूज़
शेयर:
पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जानलेवा हमले के दो आरोपी गिरफ्तार, तलवार व बाइक बरामद

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जानलेवा हमले के दो आरोपी गिरफ्तार, तलवार व बाइक बरामद

बीकानेर। बज्जू थाना पुलिस ने जान से मारने की नियत से किए गए हमले के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तलवार और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। जानकारी के अनुसार 19 जनवरी 2026 को चक 03 जीएमआर गौड़ू निवासी जगमाल राम मेघवाल ने पीबीएम अस्पताल बीकानेर में इलाज के दौरान पर्चा बयान दिया। बयान में बताया गया कि 18-19 जनवरी की मध्य रात्रि को वह अपनी ढाणी में सो रहे थे, तभी उनके साले लालाराम सहित अन्य लोग रंजिशवश मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंचे और सोते समय तलवार से हमला कर दिया। तलवार उनके पेट में घुसा दी गई। शोर सुनकर पुत्र के आने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बयान के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में उप निरीक्षक जगदीश पांडर के नेतृत्व में उप निरीक्षक मनीराम व टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी लालाराम पुत्र मोहनलाल मेघवाल (30) निवासी घड़सीसर तथा खेमाराम पुत्र प्रेमकुमार मेघवाल (24) निवासी घड़सीसर को गिरफ्तार किया। आरोपियों से पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तलवार और मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है। कार्रवाई में मनीराम उप निरीक्षक, धर्मवीर सिंह हैड कांस्टेबल, डालूराम हैड कांस्टेबल, हड़मानराम कांस्टेबल और जोगेंद्र कांस्टेबल शामिल रहे।

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Article Ad 2

संबंधित ख़बरें