खेजड़ी संरक्षण के लिए सीएम भजनलाल शर्मा ने विधानसभा में की बड़ी घोषणा
Feb 05, 2026
Khulasa Online Reporter
1971 व्यूज़
खेजड़ी संरक्षण के लिए सीएम भजनलाल शर्मा ने विधानसभा में की बड़ी घोषणा
जयपुर। सीएम भजनलाल शर्मा ने विधानसभा में खेजड़ी संरक्षण कानून बनाने की घोषणा की है। सीएम ने कहा- मैं राजस्थान की जनता को आश्वस्त करना चाहता हूं कि राज्य के कल्पवृक्ष खेजड़ी को बचाने के लिए कानून लाएंगे, जिससे प्रदेश में खेजड़ी का संरक्षण हो सके। अगस्त में पर्यावरण प्रेमी संत मुझे मिले थे जो बीकानेर, फलौदी,जोधपुर, नागौर जिलों के थे। मैंने उस समय खेजड़ी संरक्षण कानून बनाने के लिए निर्देश दे दिए थे, प्रक्रिया चल रही है। हम जल्द सदन में उसका मसौदा प्रस्तुत करेंगे।
लेखक
Khulasa Online Reporter
this is descriptions
1,104 प्रकाशित खबरें
