सीएम मान अस्पताल में एडमिट, बॉम से उड़ाने की मिली धमकी, दावा- भगवंत को पोलोनियम से संक्रमित किया
सीएम मान अस्पताल में एडमिट, बॉम से उड़ाने की मिली धमकी, दावा- भगवंत को पोलोनियम से संक्रमित किया
खुलासा ऑनलाइन। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल मोहाली में भर्ती हैं। इसी बीच अस्पताल को दोपहर करीब 1:10 बजे बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरे ईमेल में CM भगवंत मान के संबंध में आपत्तिजनक बातें लिखी गईं। मेल में दावा किया गया कि “भाई दिलावर सिंह के वारिसों” ने उन्हें पोलोनियम से संक्रमित किया है। साथ ही यह भी लिखा गया कि यदि वह बच गए तो उनका हाल पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह जैसा किया जाएगा। गौरतलब है कि पंजाब के दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की चंडीगढ़ सचिवालय में मानव बम विस्फोट में हत्या कर दी गई थी। ईमेल में पोलोनियम का जिक्र किया गया है, जो एक दुर्लभ और अत्यधिक विषैला रेडियोएक्टिव पदार्थ माना जाता है।
धमकी के बाद पंजाब पुलिस और खुफिया एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। अस्पताल परिसर को चारों ओर से पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने घेर लिया है। पांच बम निरोधक दस्ते सक्रिय कर दिए गए हैं और अस्पताल परिसर की गहन तलाशी ली जा रही है। मोहाली के एसपी दिलप्रीत सिंह ने बताया कि फिलहाल मुख्यमंत्री को किसी अन्य अस्पताल में शिफ्ट करने की कोई योजना नहीं है। CM की सुरक्षा में तैनात पुलिस टीमें पूरी तरह सतर्क हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
लेखक
Khulasa Online Reporter
this is descriptions
1,104 प्रकाशित खबरें