सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

पीएम मोदी का राजस्थान दौरा तय, इस तारीख को यहां आएंगे, 23,500 करोड़ की देंगे सौगात

Feb 15, 2026 Khulasa Online Reporter 168 व्यूज़
शेयर:
पीएम मोदी का राजस्थान दौरा तय, इस तारीख को यहां आएंगे, 23,500 करोड़ की देंगे सौगात

पीएम मोदी का राजस्थान दौरा तय, इस तारीख को यहां आएंगे, 23,500 करोड़ की देंगे सौगात

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 फरवरी को राजस्थान दौरे पर अजमेर आएंगे, जहां से वह प्रदेश को 23 हजार 500 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात देंगे। इस दौरे को राज्य सरकार ‘विकसित राजस्थान’ के संकल्प से जोड़कर देख रही है और प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए बताया कि 28 फरवरी को प्रधानमंत्री अजमेर की धरती से विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश के लिए अभूतपूर्व अवसर होगा और इससे राजस्थान के विकास को नई गति मिलेगी।

युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री की मौजूदगी में आयोजित ‘रोजगार उत्सव’ कार्यक्रम भी इस दौरे का प्रमुख आकर्षण रहेगा। इस दौरान प्रदेश के 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे, जिससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और उनके सपनों को नई उड़ान मिलेगी।

राज्य सरकार इस दौरे को ‘विकसित राजस्थान’ अभियान के लिए महत्वपूर्ण मान रही है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति प्रदेश के विकास संकल्प को नई ऊर्जा देगी और आधारभूत ढांचे से लेकर रोजगार तक कई क्षेत्रों में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

प्रशासनिक तैयारियां तेज
उधर अजमेर में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और खुफिया एजेंसियां अलर्ट मोड पर काम कर रही हैं। सुरक्षा, यातायात और सभा स्थल की व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा की जा रही है, ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

पिछले साल सितंबर में बांसवाड़ा आए थे पीएम मोदी
इससे पहले पीएम मोदी पिछले साल 25 सितंबर को राजस्थान दौरे पर आए थे। बांसवाड़ा जिले के नापला में जनसभा को संबोधित किया था। इस दौरान पीएम मोदी ने माही-बांसवाड़ा परमाणु ऊर्जा परियोजना की आधारशिला रखी थी। साथ ही राजस्थान की 1 लाख 22 हजार 670 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण किया था। इसके अलावा नई ट्रेन सेवाओं को भी हरी झंडी दिखाई थी।

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Article Ad 2

संबंधित ख़बरें