सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

राजस्थान में राज्य निर्वाचन आयोग ने फाइनल वोटर लिस्ट की जारी, इतने करोड़ वोटर्स देंगे वोट; जानें कब तक होंगे चुनाव

Feb 25, 2026 Khulasa Online Reporter 1051 व्यूज़
शेयर:
राजस्थान में राज्य निर्वाचन आयोग ने फाइनल वोटर लिस्ट की जारी, इतने करोड़ वोटर्स देंगे वोट; जानें कब तक होंगे चुनाव

राजस्थान में राज्य निर्वाचन आयोग ने फाइनल वोटर लिस्ट की जारी, इतने करोड़ वोटर्स देंगे वोट; जानें कब तक होंगे चुनाव 

जयपुर। राजस्थान में राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव के लिए फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी। 4.02 करोड़ से ज्यादा वोटर्स चुनाव में मतदान करेंगे। 41 जिला परिषद और 457 पंचायत समितियों, 14 हजार 403 ग्राम पंचायतों में अगले महीने चुनाव संभव है।

राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने बताया- पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव के लिए अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची बुधवार को जारी हो गई है। इसके अनुसार प्रदेश की पंचायत चुनाव में अब 4 करोड़ 2 लाख 20 हजार 734 वोटर्स दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया- अंतिम प्रकाशन तक 5 लाख 73 हजार 568 वोटर्स बढ़े हैं।

बांसवाड़ा में सबसे ज्यादा बढ़े वोटर्स
राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने बताया- बांसवाड़ा जिले में सबसे ज्यादा 4.55 प्रतिशत और फलोदी जिले में 4.46 प्रतिशत वोटर्स बढ़े हैं। वहीं टोंक जिले में सबसे कम 0.04 प्रतिशत, श्रीगंगानगर जिले में 0.19 प्रतिशत की बढ़ोतरी रही।

उन्होंने बताया- 29 जनवरी 2026 को प्रकाशित प्रारूप सूची में 3 करोड़ 96 लाख 47 हजार 166 वोटर्स थे। वहीं आपत्तियां और सुझाव आने के बाद उनका निपटारा करते हुए 13 लाख 66 हजार 435 वोटर्स जोड़े गए। वहीं 7 लाख 92 हजार 867 वोटर्स हटाए गए।

जयपुर में 18 लाख से अधिक वोटर्स
जयपुर जिले की बात करें तो यहां 22 पंचायत समितियों में करीब 18.91 लाख वोटर्स हैं। इन 22 पंचायत समितियों में कुल 597 ग्राम पंचायतें हैं, जिनमें चुनाव होंगे। इन सभी ग्राम पंचायतों का कार्यकाल पूरा हो चुका है।

अब भी 12 जिला परिषदों का कार्यकाल बाकी
वर्तमान में 12 जिला परिषदों और 130 पंचायत समितियों में अब भी कार्यकाल बाकी है। ये कार्यकाल सितंबर, अक्टूबर और दिसंबर- 2026 तक पूरा होगा। 5 सितंबर तक 6 जिला परिषद, 78 पंचायत समितियों का कार्यकाल पूरा होगा। वहीं 29 अक्टूबर तक 2 जिला परिषद, 22 पंचायत समितियां का कार्यकाल खत्म होगा। इसके बाद 22 दिसंबर तक 4 जिला परिषद और 30 पंचायत समितियों का कार्यकाल पूरा हो जाएगा।

 

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Article Ad 2

संबंधित ख़बरें