सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

थार से पुलिसकर्मी को रौंदने की कोशिश, धमकी देकर जीप ले भागा ड्राइवर

Feb 07, 2026 Khulasa Online Reporter 1158 व्यूज़
शेयर:
थार से पुलिसकर्मी को रौंदने की कोशिश, धमकी देकर जीप ले भागा ड्राइवर

थार से पुलिसकर्मी को रौंदने की कोशिश, धमकी देकर जीप ले भागा ड्राइवर 

जयपुर । जयपुर में काली थार से पुलिसकर्मी को रौंदने की कोशिश का मामला सामने आया है। पुलिस कॉन्स्टेबल ने बचने के लिए उछलकर दूसरी ओर छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। पुलिसकर्मियों को धमकी देकर ड्राइवर थार जीप को भागा ले गया। करणी विहार थाने में ट्रैफिक ASI ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

पुलिस ने बताया- करधनी के गोकुलपुरा निवासी सीताराम यादव (57) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। ASI सीताराम यादव जयपुर में ट्रैफिक ब्रांच में तैनात है। 5 फरवरी को ASI सीताराम और कॉन्स्टेबल हरि सिंह गुर्जर की गांधी पथ पुलिया के नीचे ट्रैफिक ड्यूटी थी।

दोपहर करीब 12 बजे ब्लैक कलर की थार जीप लहराते हुए गांधी पथ लालरपुरा की ओर से आई। ड्राइवर के थार जीप को खतरनाक तरीके से चलाकर लाते देखकर ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने रोकने का इशारा किया।

बिना सीट बेल्ट के थार दौड़ा रहे ड्राइवर ने पुलिसकर्मी के पास लगाकर तेज ब्रेक लगाए। इसके बाद थार को कुछ दूरी तक ब्रेक ले गया। दोबारा तेजी से दौड़ते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस कॉन्स्टेबल हरि सिंह को रौंदने के लिए ऊपर चढ़ाने की कोशिश की।

पुलिसकर्मी ने उछलकर साइड में कूदकर अपनी जान बचाई। ASI सीताराम के रोकने के प्रयास के दौरान दौड़ाते हुए थार कॉन्स्टेबल की ओर ले गया। रोड पर चल रही दो महिलाओं और अन्य लोगों ने भागकर अपनी-अपनी जान बचाई। भीड़ इकट्ठा होते देखकर ड्राइव कर रहा लड़का पुलिसकर्मियों को धमकी देकर थार जीप को भागा ले गया।

 

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Article Ad 2

संबंधित ख़बरें