प्राचीन शिवालय के पास इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, मची अफरा-तफरी
Feb 24, 2026
Khulasa Online Reporter
84 व्यूज़
प्राचीन शिवालय के पास इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, मची अफरा-तफरी
खुलासा ऑनलाइन, गंगानगर। शहर में प्राचीन शिवालय मंदिर के पास एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई, जो देखते ही देखते धूं-धूं कर जलने लगी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना के समय स्कूटी पर दो युवक सवार थे। आग लगते ही दोनों युवकों ने सूझबूझ दिखाते हुए स्कूटी छोड़ दी और अपनी जान बचाकर दूर हट गए। आग की सूचना मिलते ही मंदिर वाली गली में लोगों की भीड़ जमा हो गई और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन प्रारंभिक जांच में बैटरी से जुड़ी खराबी की आशंका जताई जा रही है। उल्लेखनीय है कि जिले में पिछले तीन महीनों में इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लगने की चार से पांच घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे लोगों में चिंता का माहौल है।
लेखक
Khulasa Online Reporter
this is descriptions
1,104 प्रकाशित खबरें