फेवीक्विक से 9 साल के मासूम की पलकें चिपकी, स्कूल में खेलते समय आंखों पर लग गई थी
फेवीक्विक से 9 साल के मासूम की पलकें चिपकी, स्कूल में खेलते समय आंखों पर लग गई थी
बांसवाड़ा। बांसवाड़ा में तीसरी क्लास के स्टूडेंट की आंखें फेवीक्विक से चिपक गई। स्कूल में बच्चे खेल रहे थे, तभी गलती से फेवीक्विक बच्चे की आंखों पर लग गई। मासूम ने आंखों को मसल दिया, जिससे दोनों आंखों पर फेवीक्विक लग गई और कुछ ही देर में दोनों पलकें चिपक गईं। बच्चे के रोने पर स्कूल स्टाफ ने उसे संभाला और परिजनों को सूचना दी। परिजन बच्चे को कुशलगढ़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। वहां से डॉक्टरों ने राधेश्याम पुत्र देवीसिंह को जिला हॉस्पिटल से उदयपुर रेफर दिया गया। घटना सोमवार दोपहर कुशलगढ़ थाना क्षेत्र के बावलिया पाड़ा गांव के सरकारी स्कूल की है। बावलिया पाड़ा निवासी देवी सिंह ने बताया- मेरा बेटा राधेश्याम गांव के ही सरकारी स्कूल में तीसरी क्लास में पढ़ता है।
सोमवार को स्कूल में बच्चे खेल रहे थे, तब फेवीक्विक गलती से बेटे की आंखों पर लग गई। उसने भूलवश आंखों को मसल दिया, जिससे दोनों आंखों पर फेवीक्विक लग गई और कुछ ही देर में बुरी तरह चिपकने के कारण पलके खुलना बंद हो गई। बेटे के चिल्लाने पर स्कूल स्टाफ ने उसे संभाला और हमें घटना की जानकारी दी। हम स्कूल से बेटे को लेकर कुशलगढ़ हॉस्पिटल पहुंचे, जहां से महात्मा गांधी हॉस्पिटल रेफर किया गया। हालांकि हॉस्पिटल में नेत्र ऑपरेशन की सुविधा नहीं होने के कारण बच्चे को इलाज के लिए उदयपुर रेफर किया है।
लेखक
Khulasa Online Reporter
this is descriptions
1,104 प्रकाशित खबरें
