सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

रेस्टोरेंट पर छापेमारी में मिले 7.5-करोड़ के गहने सीज, 25 लाख कैश पर भी एक्शन, 7 ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन अब भी जारी

Feb 21, 2026 Khulasa Online Reporter 1915 व्यूज़
शेयर:
रेस्टोरेंट पर छापेमारी में मिले 7.5-करोड़ के गहने सीज, 25 लाख कैश पर भी एक्शन, 7 ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन अब भी जारी

रेस्टोरेंट पर छापेमारी में मिले 7.5-करोड़ के गहने सीज, 25 लाख कैश पर भी एक्शन, 7 ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन अब भी जारी

जयपुर । राजस्थान की फेमस फूड चेन कान्हा रेस्टोरेंट पर इनकम टैक्स की कार्रवाई चौथे दिन शनिवार को भी जारी है। आयकर विभाग की ओर से अब तक 7.5 करोड़ रुपए कीमत के गहने और 25 लाख रुपए कैश सीज किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, कान्हा रेस्टोरेंट के जयपुर-मुम्बई सहित 33 ठिकानों पर बुधवार सुबह छापेमारी शुरू की गई थी। चार दिन चली इनकम टैक्स रेड में 26 ठिकानों पर टीमों ने सर्च पूरा कर लिया है। जयपुर के 7 ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी शनिवार को भी चालू है।

जयपुर में शुक्रवार को एक ठिकाने पर रेड के दौरान आयकर विभाग की टीम को एक खुफिया कमरा मिला था। बड़ी दीवार के पीछे बने खुफिया कमरे में 10 छोटी-छोटी अलमारियां मिलीं। अलमारियों को खोलने पर उसमें 5 करोड़ रुपए कीमत की ज्वेलरी व 25 लाख रुपए कैश मिला था।

आईटी टीम को छापेमारी में अब तक 11 करोड़ कीमत के गहने, 1.25 करोड़ रुपए कैश और 10 बैंक लॉकर मिल चुके हैं। कुछ हिसाब डॉक्यूमेंट पेश करने पर आयकर विभाग की ओर से 7.5 करोड़ रुपए कीमत के गहने व 25 लाख रुपए कैश सीज किया गया है। आगे की कार्रवाई में करोड़ों रुपए की चल-अचल संपत्ति मिलने की आंशका जताई गई है।

बैंक लॉकर्स खोलकर वैल्यूएशन करवाई जाएगी

माना जा रहा है कि आयकर विभाग की ओर से रविवार शाम तक रेड की कार्रवाई पूरी कर ली जाएगी। बैंक लॉकर्स को खोलने के साथ ही वैल्यूएशन की कार्रवाई की जारी है। कान्हा की ओर से संचालित होटलों में तीन साल में हुई आलीशान शादियों के रिकॉर्ड मांे गए हैं।

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Article Ad 2

संबंधित ख़बरें