सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, सरकारी टीचरों की ड्यूटी लगना शुरू, बोर्ड परीक्षाओं पर पड़ेगा असर

Feb 01, 2026 Khulasa Online Reporter 1298 व्यूज़
शेयर:
पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, सरकारी टीचरों की ड्यूटी लगना शुरू, बोर्ड परीक्षाओं पर पड़ेगा असर


पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, सरकारी टीचरों की ड्यूटी लगना शुरू, बोर्ड परीक्षाओं पर पड़ेगा असर
अलवर। पंचायती राज चुनाव की निर्वाचन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव प्रक्रिया शुरू होते ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगना शुरू हो गई है। दूसरी ओर 12 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं शुरू होनी हैं। ऐसे में चुनावी ड्यूटी के कारण बोर्ड परीक्षाओं शिक्षकों का टोटा हो सकता है।
निर्वाचन अधिकारी ने शिक्षा विभाग से जुड़े कर्मचारियों का विस्तृत डाटा जुटाने के लिए एक सहायक और दो शिक्षकों की फिलहाल ड्यूटी लगाई है। इसी सूची के आधार पर पंचायती राज चुनाव में शिक्षकों की चुनावी ड्यूटी लगाई जा सकेगी। गौरतलब है कि कोर्ट ने चुनाव संपन्न कराने के लिए सरकार को अप्रेल तक का समय दिया है।
मतदान दलों की नियुक्ति और प्रशिक्षण
निर्वाचन विभाग की ओर से मतदान से पहले मतदान दलों की सूची तैयार करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत दलों के गठन की प्रक्रिया शुरू करने को कहा गया है। साथ ही मतदान दलों को दो चरणों में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
पहले प्रशिक्षण में पंचायत वृत्त के लिए नियुक्त रिटर्निंग अधिकारी के साथ अतिरिक्त मतदान अधिकारी एवं सहायक मतदान अधिकारी प्रथम को शामिल किया जाएगा। वहीं, दूसरा प्रशिक्षण मतदान दलों की रवानगी के दिन दल के सभी सदस्यों को दिया जाएगा।
अतिरिक्त प्रशिक्षण भी मिल सकता है
इसके अलावा यदि जिला निर्वाचन अधिकारी को अतिरिक्त प्रशिक्षण की आवश्यकता महसूस होती है या प्रथम प्रशिक्षण में अतिरिक्त सहायक मतदान अधिकारियों को शामिल करना जरूरी होता है, तो आयोग की अनुमति से ऐसा किया जा सकेगा। बताया गया है कि फरवरी के प्रथम सप्ताह में सभी उपखंड अधिकारियों और मास्टर ट्रेनर्स के लिए विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।

 

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Footer Ad 1

संबंधित ख़बरें