वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवक को कार में बैठाया, और फिर...
वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवक को कार में बैठाया, और फिर...
राजधानी जयपुर में आदर्श नगर थाना इलाके से युवक के अपहरण और फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवक को कार में बैठाया। सवाई माधोपुर ले जाकर बंधक बनाया और रास्ते में मारपीट कर हथियार दिखाकर डराया। बाद में 15 लाख रुपए की फिरौती की मांग की गई। बता दें कि पिता की ओर से पुलिस को सूचना देने पर आरोपी घबरा गए और युवक को बस में बैठाकर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, नीलगरान कांवटियों का खुर्रा, रामगंज निवासी मोहम्मद अरहब ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में रामगंज बाजार निवासी ताबीस अली, आदिल, नौशाद और टोनी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित ने बताया कि 22 जनवरी को ताबीस अली ने उसे फोन कर वीडियो वायरल करने की धमकी दी और शाम करीब पांच बजे राजापार्क स्थित मथुरा चाय वाले के पास बुलाया। वहां पहले से मौजूद चार-पांच युवकों ने स्कूटर की चाबी छीन ली और मुंह दबाकर कार में डाल दिया। कार नौशाद चला रहा था।
लेखक
Khulasa Online Reporter
this is descriptions
1,104 प्रकाशित खबरें
