सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

6000 रुपए के लिए पोता बना कातिल, चिता 90 फीसदी जल चुकी थी तब पहुंची पुलिस

Feb 07, 2026 Khulasa Online Reporter 1618 व्यूज़
शेयर:
6000 रुपए के लिए पोता बना कातिल, चिता 90 फीसदी जल चुकी थी तब पहुंची पुलिस

 6000 रुपए के लिए पोता बना कातिल, चिता 90 फीसदी जल चुकी थी तब पहुंची पुलिस

जोधपुर के लूनी थानान्तर्गत सतलाना गांव के कुम्हारों की ढाणियां स्थित मकान में पोते ने ही मारपीट के बाद गला घोंटकर दादी की हत्या की थी। दादी ने शराब पीकर आने के लिए पोते को टोका था और अपने छह हजार रुपए मांगे थे। इससे गुस्साए पोते ने मारपीट के बाद गला घोंटकर दादी की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी पोते को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि कुम्हारों की ढाणियां निवासी पेंपीदेवी (85) पत्नी नैनाराम कुम्हार कीे पोते सुरेश ने गला घोंटकर हत्या की थी। वारदात स्वीकारने पर पोते सुरेश (40) पुत्र बुद्धाराम प्रजापत को गिरफ्तार किया गया। इससे पहले मोर्चरी में मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। तत्पश्चात शव पुत्र नत्थाराम को सौंपा गया। आरोपी पोते से पूछताछ में सामने आया कि वह शराब का आदी है। वह पत्नी और चार बच्चों के साथ रहता है। उसी परिसर में कुछ ही दूरी पर दादी पेंपीदेवी रहती है। गत बुधवार रात वह शराब पीकर घर आया था। इस पर दादी ने उसे उलाहना दिया था। दोनों में विवाद हो गया था। दादी ने पोते को छह हजार रुपए उधार दे रखे थे।

पोता शराब न पी पाए, इसलिए दादी ने उससे छह हजार रुपए मांगे। इससे पोता गुस्सा हो गया। वह दादी से झगड़ा करने लगा। आवेश में आकर उसने दादी से मारपीट की व गला घोंट दिया। इससे दादी की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। मृतका के तीन पुत्र हैं। दो बेटे गांव में अलग रहते हैं। आरोपी सुरेश का पिता बीमार होने से शहर में रहता है। दादी का दम टूटने से पोता सुरेश घबरा गया था। उसने किसी को बताए बगैर ही गुरुवार को दादी का शव श्मशानस्थल ले जाकर दाह संस्कार कर दिया था।

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Footer Ad 1

संबंधित ख़बरें