राजस्थान पंचायत चुनाव से पहले दिल्ली में कांग्रेस का बड़ा मंथन, नेताओं ने आलाकमान को बताया जीत का प्लान
राजस्थान पंचायत चुनाव से पहले दिल्ली में कांग्रेस का बड़ा मंथन, नेताओं ने आलाकमान को बताया जीत का प्लान
जयपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान के नेताओं के साथ मंथन किया। इस दौरान संगठन को मजबूत करने के साथ राजस्थान पंचायत चुनाव, मनरेगा, एसआइआर समेत कई अहम मुद्दों पर मंथन किया गया। इस दौरान आलाकमान ने प्रदेश कांग्रेस के नेताओं से अगले तीन महीने का प्लान भी मांगा है। आलाकमान ने स्पष्ट कर दिया है कि अब ऐसी बैठकें हर तीन महीने में कर समीक्षा की जाएगी। दरअसल, संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस नेतृत्व इन दिनों प्रदेश इकाइयों के साथ बैठकें कर रहा है।
राजस्थान की बैठक में प्रदेश के राजनीतिक हालात, संसद और विधानसभा के बजट सत्र, मनरेगा को लेकर विरोध, एसआइआर के दौरान फॉर्म 7 से फर्जीवाड़े पकड़ने जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, महासचिव जितेंद्र सिंह, सचिन पायलट, राजस्थान प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, मध्यप्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी और मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा शामिल हुए।
लेखक
Khulasa Online Reporter
this is descriptions
1,104 प्रकाशित खबरें
