राजस्थान में कोहरे के कारण टकराईं गाड़ियां, 3 की मौत, 6 से ज्यादा घायल
राजस्थान में कोहरे के कारण टकराईं गाड़ियां, 3 की मौत, 6 से ज्यादा घायल
राजस्थान आज भी घने कोहरे की चपेट में है। कोहरे के कारण भीलवाड़ा जिले में नेशनल हाईवे- 58 पर 5 से ज्यादा गाड़ियां टकरा गईं। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 6 से ज्यादा लोग घायल हैं। एक्सीडेंट के कारण भीलवाड़ा-उदयपुर हाईवे पर जाम लग गया है। शुक्रवार सुबह भीलवाड़ा में कम विजिबिलिटी के कारण नेशनल हाईवे-58 पर हादसा हुआ।
एक्सीडेंट में एक के बाद एक 6 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। गाड़ियों में फंसे 3 लोगों की मौत हो गई। गाड़ियों में फंसे घायलों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया है। इधर, जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर भी सुबह कोहरे के कारण विजिबिलिटी 10 मीटर के करीब रही। आज सुबह सीकर, चूरू में भी घना कोहरा रहा।
लेखक
Khulasa Online Reporter
this is descriptions
1,104 प्रकाशित खबरें
