सेना की जिप्सी से भिड़ी बाइक, युवक की मौत, साथी घायल, पढ़े खबर
सेना की जिप्सी से भिड़ी बाइक, युवक की मौत, साथी घायल, पढ़े खबर
खुलासा न्यूज़। राजियासर थाना क्षेत्र के गोपासर–अर्जुनसर मार्ग पर फूलेजी के पास बुधवार को सेना की जिप्सी और बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान मदनलाल (30) पुत्र हंसराज देदड़, निवासी चक 5 आरएम (रघुनाथपुरा) के रूप में हुई है। घायल अनिल पुत्र हनुमानाराम, निवासी गांव धांधड़ा बताया गया है। दोनों रिश्तेदार थे और 20 फरवरी को होने वाली बड़े भाई की शादी के निमंत्रण कार्ड देने लूणकरणसर जा रहे थे।
एएसआई छैल सिंह के मुताबिक, जैसे ही बाइक फूलेजी के पास पहुंची, अर्जुनसर की ओर से आ रही सेना की जिप्सी ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मदनलाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि पीछे बैठा अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद राहत कार्य शुरू किया गया। पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। मृतक के चचेरे भाई कुलदीप ने सेना की जिप्सी चालक के खिलाफ तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लेखक
Khulasa Online Reporter
this is descriptions
1,104 प्रकाशित खबरें