सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

साध्वी को इंजेक्शन लगाने वाला नर्सिंग-ऑफिसर पहली बार आया सामने, बताया प्रेम बाईसा को कितने इंजेक्शन लगाए थे

Feb 02, 2026 Khulasa Online Reporter 2071 व्यूज़
शेयर:
साध्वी को इंजेक्शन लगाने वाला नर्सिंग-ऑफिसर पहली बार आया सामने, बताया प्रेम बाईसा को कितने इंजेक्शन लगाए थे

साध्वी को इंजेक्शन लगाने वाला नर्सिंग-ऑफिसर पहली बार आया सामने, बताया प्रेम बाईसा को कितने इंजेक्शन लगाए थे

जोधपुर । जोधपुर में साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के बाद अब तक असली कारण सामने नहीं आ सके हैं। जिस कंपाउंडर ने साध्वी प्रेम बाईसा को इंजेक्शन लगाए थे, सोमवार को उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा- साध्वी को सांस लेने में दिक्कत थी। आश्रम से कॉल आने पर इंजेक्शन लगाने के लिए गया था।

जोधपुर के मथुरादास माथुर (MDM) हॉस्पिटल में कार्यरत नर्सिंग ऑफिसर देवी सिंह राजपुरोहित ने बताया- डॉक्टर ने पर्ची में जो इंजेक्शन लिखे थे, वही लगाए थे। इंजेक्शन लगाने के बाद आश्रम से निकल गया था।

उन्होंने कहा- घटना वाले दिन दोपहर 12 बजे मेरे पास कॉल आया था, लेकिन मैं जा नहीं पाया था। इसके बाद शाम को 5 बजे दूसरा कॉल आया था, तब आश्रम गया था। मैंने प्रेम बाईसा को 2 इंजेक्शन लगाए थे।

देवी सिंह राजपुरोहित ने बताया- नर्सिंग के पेशे में होने की वजह से सेवा कार्यों से जुड़ा हुआ हूं। साधु-संतों के प्रति मेरी श्रद्धा है। इसके चलते एक साल से आश्रम से जुड़ा हुआ हूं। वहां किसी को बीमारी, दुख-दर्द में सेवा भाव से जाता था। पहले भी 2 बार डॉक्टर की लिखी पर्ची के आधार पर साध्वी प्रेम बाईसा को दवाई दी थी।

राजपुरोहित ने बताया- डॉक्टर की सलाह के अनुसार 2 इंजेक्शन साध्वी प्रेम बाईसा को लगाए थे। जब मैं आश्रम गया था, तब उनकी स्थिति ठीक थी। उनका प्रेक्षा हॉस्पिटल से पहले से ट्रीटमेंट चल रहा था। पुरानी पर्ची पर डॉक्टर ने जो इंजेक्शन लिखे हुए थे, वही मैंने लगाए थे। लगाने के बाद आश्रम से निकल गया था।

तबीयत खराब होने पर ले गए अस्पताल
देवी सिंह राजपुरोहित ने बताया- शाम 5 बजे इंजेक्शन लगाने के 25 मिनट बाद मेरे पास कॉल आया था कि प्रेम बाईसा की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई है, इसलिए हॉस्पिटल लेकर जा रहे हैं। इस पर मैंने उन्हें कहा कि आप अस्पताल ले जाओ। डॉक्टर को बता देना कि पर्ची पर लिखे प्रिस्क्रिप्शन के अनुसार मैंने उन्हें 2 इंजेक्शन दिए हैं।

देवी सिंह ने कहा- जो इंजेक्शन साध्वी को लगाए गए, आमतौर पर उस इंजेक्शन से मौत होना संभव नहीं है। मैंने अपनी मर्जी से इंजेक्शन नहीं लगाए थे। उनके पास प्रेक्षा हॉस्पिटल की पर्ची थी। ढाई-तीन महीने पहले बनाई पर्ची पर लिखे इंजेक्शन ही उनको लगाए थे। इसके लिए मैं अपने साथ इंजेक्शन लेकर गया था।

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Footer Ad 1

संबंधित ख़बरें