सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

राजस्थान बोर्ड ने परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिकाओं में किया बड़ा बदलाव, पढ़े पूरी खबर ...

Feb 04, 2026 Khulasa Online Reporter 650 व्यूज़
शेयर:
राजस्थान बोर्ड ने परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिकाओं में किया बड़ा बदलाव, पढ़े पूरी खबर ...

राजस्थान बोर्ड ने परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिकाओं में किया बड़ा बदलाव, पढ़े पूरी खबर ...

 राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिकाओं में बड़ा बदलाव किया गया है। बोर्ड परीक्षार्थियों को उत्तर पुस्तिकाओं में इस बार 4-4 पेज कम मिलेंगे। 10वीं की परीक्षा में 20 व 12वीं की परीक्षा की उत्तर पुस्तिका में 28 पेज ही होंगे। इसकी जगह बोर्ड पहली बार परीक्षा में 8 पेज की सप्लीमेंट्री उत्तर पुस्तिका की सुविधा देगा।

यदि परीक्षार्थी प्रश्न पत्र हल करते समय मूल उत्तर पुस्तिका का पूरा उपयोग कर लेगा तो उसे सप्लीमेंट्री उत्तर पुस्तिका जारी की जा सकेगी। परीक्षा में पारदर्शिता के लिए पहली बार उत्तर पुस्तिकाओं पर बार कोड की व्यवस्था भी की गई है। सीकर जिले में 1.05 लाख परीक्षार्थी इस बार परीक्षा देंगे।

पहले केंद्राधीक्षक ही देते थे मूल कॉपी
बोर्ड परीक्षा में इससे पहले तक सप्लीमेंट्री उत्तर पुस्तिका का प्रावधान नहीं था। यदि कोई परीक्षार्थी मुख्य उत्तर पुस्तिका पूरी भर चुका होता तो विशेष परिस्थिति में पूरी जांच-पड़ताल के बाद केंद्राधीक्षक की अनुमति से उसे प्रश्न पत्र हल करने के लिए मूल उत्तर पुस्तिका ही दी जाती थी। पर अब यदि ऐसा होता है तो परीक्षा कक्ष में मौजूद वीक्षक ही परीक्षार्थी की आवश्यकता को देखते हुए सप्लीमेंट्री कॉपी जारी कर सकेंगे।

इसलिए कम किए पेज
जानकारों की मानें तो बोर्ड परीक्षाओं में पूरा प्रश्न पत्र हल करने पर भी उत्तर पुस्तिकाओं का पूरा उपयोग नहीं हो पा रहा था। कई पेज खाली बच रहे थे। ऐसे में बोर्ड ने मूल पुस्तिकाओं से पेज कम कर आवश्यकता होने पर सप्लीमेंट्री कॉपी देने की व्यवस्था शुरू की है।

सुरक्षित होगी पुस्तिका, लगा होगा बार कोड
परीक्षा में पारदर्शिता व सुरक्षा के लिए बोर्ड ने पहली बार उत्तर पुस्तिकाओं में बार कोड की व्यवस्था की है। इससे न तो उत्तर पुस्तिका में किसी भी तरह की छेड़छाड़ की जा सकेगी और न ही उसे जांचते समय विद्यार्थियों की पहचान हो सकेगी। हालांकि, जिन परीक्षा केंद्रों में अब भी बिना बार कोड की पुरानी उत्तर पुस्तिकाएं बची हैं, वहां पहले उनका ही उपयोग किया जाएगा। लेकिन 10वीं की गणित परीक्षा में बार कोड वाली उत्तर पुस्तिका का उपयोग अनिवार्य रहेगा।

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Article Ad 2

संबंधित ख़बरें