सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इन परीक्षाओं के समय में किया बदलाव, पढ़े पूरी खबर ...

Feb 06, 2026 Khulasa Online Reporter 1005 व्यूज़
शेयर:
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इन परीक्षाओं के समय में किया बदलाव, पढ़े पूरी खबर ...

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इन परीक्षाओं के समय में किया बदलाव, पढ़े पूरी खबर ... 

अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से होगी। दोनों क्लासों की परीक्षा का टाइम टेबल भी आ चुका है। इसके बाद अब बोर्ड ने 12वीं की दो परीक्षाओं के समय में बदलाव किया है। 17 फरवरी और 24 फरवरी को होने वाली परीक्षाएं सुबह के बदले दोपहर में होगी। शुक्रवार को इसकी जानकारी बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह की ओर से दी गई। बता दें कि 10वीं की परीक्षा 12 से 28 फरवरी तक होगी, जो कुल 17 दिन चलेगी। वहीं 12वीं की परीक्षा 12 फरवरी से 10 मार्च तक होगी,जो 28 दिन चलेगी। 

बारहवीं कक्षा की कम्प्यूटर विज्ञान, इंफॉर्मेटिक्स और चित्रकला विषय की परीक्षाएं अब सुबह के स्थान पर दोपहर की पारी में आयोजित की जाएंगी। इन विषयों की परीक्षा अब दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक होगी। इससे पहले इन परीक्षाओं का समय सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक निर्धारित था। 
बोर्ड सचिव के मुताबिक 17 फरवरी को होने वाली कम्प्यूटर विज्ञान और इंफॉर्मेटिक्स विषय की परीक्षा अब दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक होगी। इसके साथ ही 24 फरवरी को होने वाली चित्रकला विषय की परीक्षा भी दोपहर 2 से शाम 5.15 बजे तक होगी।

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Article Ad 2

संबंधित ख़बरें