सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

राजस्थान में चपरासी भर्ती का फिर जारी होगा रिजल्ट, जानें क्या है कारण

Feb 05, 2026 Khulasa Online Reporter 1589 व्यूज़
शेयर:
राजस्थान में चपरासी भर्ती का फिर जारी होगा रिजल्ट, जानें क्या है कारण

राजस्थान में चपरासी भर्ती का फिर जारी होगा रिजल्ट, जानें क्या है कारण

जयपुर। राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं की पारदर्शिता को लेकर उठे सवालों के बीच राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने बड़ा निर्णय लिया है। बोर्ड ने चपरासी भर्ती परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों की ओएमआर शीट को ऑनलाइन कर दिया।

वहीं बोर्ड ने प्रश्न संख्या 108 के विकल्प को लेकर हुए विवाद के चलते फिर से विकल्प (D) को ही सही माना है, जिसके चलते दूसरी पारी का रिजल्ट दोबारा तैयार किया जाएगा।

गुरुवार को बोर्ड ने चपरासी भर्ती में चयन की दौड़ में शामिल 1 लाख 41 हजार शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों की ओएमआर शीट वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। अब अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर अपनी ओएमआर शीट न केवल देख सकते हैं, बल्कि एक महीने तक उसे डाउनलोड भी कर सकेंगे।

चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने बताया कि हाल ही में ओएमआर शीट को लेकर विवाद सामने आया था, जिसके चलते भर्ती परीक्षाओं की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हुए थे। ऐसे में बोर्ड ने निर्णय लिया है कि भविष्य में सभी भर्ती परीक्षाओं की ओएमआर शीट ऑनलाइन अपलोड की जाएगी। इसकी शुरुआत ग्रेड फोर्थ भर्ती परीक्षा से की गई है।

बोर्ड ने दूसरी पारी के एक प्रश्न के उत्तर को दोबारा संशोधित करने का फैसला किया है। विवाद प्रश्न संख्या 108 को लेकर है, जिसमें बोर्ड ने प्रोविजनल आंसर की में विकल्प (D) को सही माना था, लेकिन फाइनल आंसर की में बिना किसी आपत्ति के उत्तर बदलकर विकल्प (B) कर दिया गया। अभ्यर्थियों के विरोध और तथ्यों की जांच के बाद अब बोर्ड ने फिर से विकल्प (D) को ही सही मानने का निर्णय लिया है, जिसके चलते दूसरी पारी का परीक्षा परिणाम दोबारा तैयार किया जाएगा।

अध्यक्ष आलोक राज ने स्पष्ट किया कि उत्तर में बदलाव के कारण पूरी मेरिट लिस्ट रिवाइज की जाएगी। इसका सबसे ज्यादा असर बॉर्डर लाइन पर खड़े अभ्यर्थियों पर पड़ेगा। संशोधित परिणाम के बाद मौजूदा चयन सूची में शामिल कुछ अभ्यर्थी बाहर हो सकते हैं, जबकि नए अभ्यर्थियों को मेरिट में जगह मिल सकती है।

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Footer Ad 1

संबंधित ख़बरें