एसएचओ ने कॉलर पकड़कर युवक को पटका, गेट लगाने को लेकर आम पब्लिक भिड़ी
एसएचओ ने कॉलर पकड़कर युवक को पटका, गेट लगाने को लेकर आम पब्लिक भिड़ी
सीकर। जिले के खाटूश्यामजी में सोमवार को गेट लगाने को लेकर जमकर हंगामा हुआ। खाटूश्यामजी थाने के SHO पवन कुमार चौबे ने युवक की कॉलर पकड़कर बीच सड़क पर पटक दिया। पुलिस के इस बर्ताव का विरोध करते हुए लोगों ने कहा कि यह गलत है। पुलिस को हाथ नहीं उठाना चाहिए था। SHO ने कहा कि गेट लगाने का विरोध कर रहे लोगों ने पुलिस के साथ हाथापाई की कोशिश की। अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को मजबूरन हस्तक्षेप करना पड़ा। खाटूश्यामजी में 21 से 28 फरवरी तक फाल्गुन लक्खी मेला लगेगा। स्थानीय लोगों के अनुसार, सोमवार दोपहर में खाटू कस्बे में मोदी चौक मार्ग पर मेला शुरू होने से पहले भीड़ नियंत्रण के लिए लोहे का गेट लगाया जा रहा था।
इसी बीच खाटूश्यामजी थाने के SHO पवन कुमार चौबे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने गेट लगाने का विरोध शुरू कर दिया, जिसके बाद कहासुनी होने लगी। खाटू कस्बे में मोदी चौक मार्ग पर मेला शुरू होने से पहले भीड़ नियंत्रण के लिए लोहे का गेट लगाया जा रहा था। इसका स्थानीय लोग विरोध कर रहे थे। स्थानीय लोग नहीं चाहते थे कि वहां गेट लगे। उनका कहना था कि गेट लगने से उनके घर आने-जाने में परेशानी होती है। घूमकर आन पड़ता है। गाड़ियां तक नहीं ले जा पाते।
लेखक
Khulasa Online Reporter
this is descriptions
1,104 प्रकाशित खबरें
