इंजीनियर के घर में चोरी, लिपिस्टिक से दीवार पर लिखा… दारू रखते हो तो आलू-चिप्स भी रखा करो
इंजीनियर के घर में चोरी, लिपिस्टिक से दीवार पर लिखा… दारू रखते हो तो आलू-चिप्स भी रखा करो
जैसलमेर में एक सरकारी इंजीनियर के क्वार्टर में अजब-गजब चोरी का मामला सामने आया है। चोर ने फुर्सत से क्वार्टर में न केवल महंगा सामान समेटा बल्कि जाने से पहले लिपिस्टिक से दीवार पर इंजीनियर के नाम नसीहत भी भी लिख डाली। चोर ने सामान समेटते वक्त अलमारी में मिली महंगी शराब घर में ही बैठकर शराब पी। लेकिन चखना नहीं मिलने से नाराज हो गया। चोर ने जाने से पहले इंजीनियर के लिए कागज पर एक नोट छोड़ा और दीवार पर लिपस्टिक से मैसेज लिखकर फरार हो गया। चोर ने घर से रवाना होने से पहले लिखा कि, घर में दारू रखोगे तो साथ में आलू की चिप्स जरूर रखना।
ढूंढते रह जाओगे, लेकिन बिहारी बाबू न कभी मिला, न कभी मिलेगा। देख, मैं तो कोई भी दस्तावेज नहीं ले जा रहा हूं। वर्ना तू एक काम करेगा, क्या? अगर पुलिस में तुमने शिकायत की तो समझ लेना, तू मेरा बहुत बड़ा दुश्मन होगा। नहीं तो मैं तुम्हें भूल जाऊंगा, तू मुझे भूल जाना।
लेखक
Khulasa Online Reporter
this is descriptions
1,104 प्रकाशित खबरें
