सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

आरजीएचएस में फर्जीवाड़ा करने वाले इन डॉक्टरों को किया सस्पेंड

Feb 13, 2026 Khulasa Online Reporter 885 व्यूज़
शेयर:
आरजीएचएस में फर्जीवाड़ा करने वाले इन डॉक्टरों को किया  सस्पेंड

आरजीएचएस में फर्जीवाड़ा करने वाले इन डॉक्टरों को किया  सस्पेंड

जयपुर। राजस्थान गर्वमेंट हेल्थ स्कीम (RGHS) में फर्जीवाड़ा करने और सरकार को आर्थिक नुकसान पहुंचाने के मामले में 7 डॉक्टर्स को सस्पेंड किया है। मेडिकल हेल्थ डिपार्टमेंट ने शुक्रवार को RGHS परियोजना निदेशक की अनुशंसा पर इन डॉक्टर्स पर एक्शन लिया है।

ये सभी डॉक्टर सीकर मेडिकल कॉलेज से अटैच हॉस्पिटल और सीकर में ही पीएचसी-सीएचसी पर नियुक्त है। इसमें मेडिकल कॉलेज से अटैच हॉस्पिटल के अधीक्षक भी हैं।

सूत्रों के मुताबिक RGHS की परियोजना निदेशक डॉ. निधि पटेल ने मेडिकल हेल्थ डिपार्टमेंट को अनुशंसा की थी। जांच में इन डॉक्टर्स के खिलाफ प्राइवेट डायग्नोसिस सेंटर को फायदा पहुंचाने के लिए की गई गड़बड़ी का जिक्र किया है।

इन डॉक्टर्स को किया सस्पेंड
सीकर मेडिकल कॉलेज से अटैच अस्पताल के अधीक्षक डॉ. कमल कुमार अग्रवाल, सह आचार्य डॉ. सुनील कुमार ढाका, डॉ. मुकेश वर्मा के अलावा सीकर के एसके हॉस्पिटल के डॉ. गजराज सिंह, डॉ. एस.एस. राठौड़, डॉ. सुनील शर्मा और सीकर के किरवा में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नियुक्त डॉ. राकेश कुमार को निलंबित किया है।

बिना जरूरत के की गई जांचें
मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरजीलाल अटल ने बताया- जांच रिपोर्टों में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। जांच में यह सामने आया कि कुछ मरीजों के लिए HbA1c, RA Factor, Procalcitonin जैसी जांचे बताई गई, जबकि रिकॉर्ड में इसका कारण स्पष्ट नहीं था।

इसके अतिरिक्त कुछ मामलों में T2DM के लिए दर्शाए गए HbA1c टेस्ट की रिपोर्ट उपलब्ध नहीं पाई गई। ओपीडी स्लिप पर भी संबंधित परामर्श का उल्लेख नहीं मिला।

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Article Ad 2

संबंधित ख़बरें