सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

राजस्थान से चलने वाली ये दो वंदे भारत ट्रेनें आज से बंद, जानें क्या है कारण

Feb 14, 2026 Khulasa Online Reporter 1343 व्यूज़
शेयर:
राजस्थान से चलने वाली ये दो वंदे भारत ट्रेनें आज से बंद, जानें क्या है कारण

राजस्थान से चलने वाली ये दो वंदे भारत ट्रेनें आज से बंद, जानें क्या है कारण

जयपुर। राजस्थान से चलने वाली दो वंदे भारत ट्रेनों का संचालन 14 और 15 फरवरी 2026 से बंद किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रीभार कम रहने के कारण यह निर्णय लिया है। इन ट्रेनों के बंद होने से उदयपुर से जयपुर और आगरा कैंट जाने वाले यात्रियों पर असर पड़ेगा।

रेलवे की सेमी हाईस्पीड वंदे भारत ट्रेनों को तेज रफ्तार और आधुनिक सुविधाओं के लिए जाना जाता है। हालांकि संबंधित रूट पर लगातार कम पैसेंजर्स मिलने के कारण रेलवे ने इनका संचालन रोकने का फैसला किया है।

किन रूट की ट्रेनें होंगी बंद

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि ट्रेन संख्या 20981/82 उदयपुर सिटी-आगरा कैंट-उदयपुर सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस 15 फरवरी 2026 से बंद कर दी जाएगी। वहीं ट्रेन संख्या 20979/80 उदयपुर सिटी-जयपुर-उदयपुर सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस 14 फरवरी 2026 से संचालन में नहीं रहेगी।

उन्होंने बताया कि इन रूट्स पर काफी समय से यात्रीभार कम देखा जा रहा था। एक ओर वंदे भारत में सीटें खाली जा रही थीं, जबकि अन्य ट्रेनों में ज्यादा भीड़ दर्ज की जा रही थी। इसी स्थिति को देखते हुए रेलवे ने यह निर्णय लिया है। साथ ही जिन रूट्स पर इस ट्रेन की डिमांड ज्यादा है, वहां इसे शिफ्ट किया जा रहा है।

उदयपुर-असारवा (अहमदाबाद) के बीच नई वंदे भारत को मंजूरी

यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने उदयपुर सिटी-असारवा (अहमदाबाद)-उदयपुर सिटी वंदे भारत ट्रेन को स्वीकृति दी है। यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन (मंगलवार को छोड़कर) संचालित होगी।

गाड़ी संख्या 26963 उदयपुर सिटी से सुबह 06.10 बजे रवाना होकर सुबह 10.25 बजे असारवा पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 26964 असारवा से शाम 17.45 बजे रवाना होकर रात 10 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी।

यह ट्रेन जावर, डूंगरपुर और हिम्मतनगर स्टेशनों पर रुकेगी। रेलवे का मानना है कि इस रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक है, जिससे नई वंदे भारत को बेहतर रिस्पॉन्स मिलने की संभावना है।

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Footer Ad 1

संबंधित ख़बरें