शादी समारोह में दर्दनाक हादसा : डीजे की पिकअप ने 4 बच्चों समेत 5 को कुचला, दो मासूमों की मौत
शादी समारोह में दर्दनाक हादसा : डीजे की पिकअप ने 4 बच्चों समेत 5 को कुचला, दो मासूमों की मौत
टोंक। टोंक में शादी में डांस करते समय 4 बच्चों समेत 5 लोगों को पिकअप ने कुचल दिया। हादसे में 2 बच्चों की मौत हो गई। 2 बच्ची और एक महिला घायल है। मामला टोंक के सदर थाना इलाके के गोल डूंगरी का बुधवार शाम करीब 4 बजे का है।
लोगों ने पिकअप के नीचे फंसी लाशों और घायलों को खींचकर बाहर निकाला। आक्रोशित परिजनों ने पिकअप ड्राइवर की पिटाई कर दी।
थाना प्रभारी जयमल सिंह ने बताया- गोल डूंगरी इलाके में शादी समारोह के दौरान डीजे बज रहा था। बच्चे, महिलाएं और पुरुष डांस कर रहे थे। इस दौरान डीजे की पिकअप चला रहे ड्राइवर ने आगे लेने की बजाय बैक कर लिया। ड्राइवर को डिटेन कर लिया है। उससे पूछताछ जारी है।
गोल डूंगरी निवासी सागर कीर की 19 फरवरी को शादी है। आज बिंदौली निकल रही थी। इसके लिए डीजे को बुलाया गया था। घर के बाहर ही हादसा हो गया।
हादसे में कुलदीप (8) पुत्र रामकिशोर और दिलखुश (10) पुत्र पप्पू की मौत हो गई। अनिता (34), ऊषा (8) और नव्या (7) घायल हो गई। घायलों का सआदत अस्पताल में इलाज चल रहा है।
लेखक
Khulasa Online Reporter
this is descriptions
1,104 प्रकाशित खबरें
