सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

दर्दनाक हादसा : मासूम को बचाने टांके में कूदी मां, दूसरा-बेटा भी गिरा, डूबने से तीनों की मौत

Feb 11, 2026 Khulasa Online Reporter 896 व्यूज़
शेयर:
दर्दनाक हादसा : मासूम को बचाने टांके में कूदी मां, दूसरा-बेटा भी गिरा, डूबने से तीनों की मौत

दर्दनाक हादसा : मासूम को बचाने टांके में कूदी मां, दूसरा-बेटा भी गिरा, डूबने से तीनों की मौत

बाड़मेर। 6 साल के बेटे को बचाने के लिए मां टांके में कूद गई। पीछे-पीछे 3 साल का मासूम भी टांके में गिर गया। डूबने से तीनों की मौत हो गई।

घटना बालोतरा जिले के गिड़ा थाना इलाके निम्बा की ढाणी गांव में दोपहर करीब 4 बजे की है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों के शवों को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।

खेत में खेलते समय हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार- निम्बा की ढाणी गिड़ा निवासी देवी (29) पत्नी प्रेम कुमार खेत में काम कर रही थी। उसके दो मासूम बेटे पास में खेल रहे थे।

बड़ा बेटा अर्जुन खेलते-खेलते टांके में गिर गया। मां ने टांके में गिरता देखकर उसको बचाने के लिए पीछे-पीछे वो भी खुद गई।

3 साल का बेटा धर्मेंद्र मां के पीछे-पीछे टांके में गिर गया। चिल्लाने की आवाज सुनकर सास और ससुर भाग कर आए। आसपास के लोगों को बुलाकर तीनों को टांके से बाहर निकाला। गिड़ा हॉस्पिटल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

गिड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों के शवों को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया। पुलिस ने पीहर पक्ष को सूचना दी।

गिड़ा थानाधिकारी दलतपसिंह ने बताया कि परिजनों ने किसी तरह का संदेह नहीं जताते हुए हादसा बताया है। रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर ली है। रात होने के कारण पोस्टमॉर्टम नहीं हो पाया। सुबह आगे की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

10 साल पहले हुई थी शादी
जानकारी के अनुसार- मृतका की शादी 10 साल पहले हुई थी। पति प्लास्टर का काम करता है। काम के सिलसिले में वह बाहर ही रहता है। मृतका और दो बेटे सास और ससुर के साथ गांव में ही रहते है।

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Article Ad 2

संबंधित ख़बरें