सोमवार, 20 जुलाई 2026
Header Ad 1
Breaking
‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव ‘द केरल स्टोरी 2’ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले हाईकोर्ट ने लगाई रोक; इतने दिन के लिए टली फिल्म रक्षा, एफटीए, यूपीआई से एआई तक : पीएम मोदी-नेतन्याहू के बीच वार्ता में किन मुद्दों पर सहमति बनी; क्या समझौते हुए? जोधपुर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा पत्रकारों का स्वागत किया ईडी ने अंबानी का 17 मंजिला घर किया जब्त, इसकी कीमत 3716 करोड़; 40 हजार करोड़ के फ्रॉड मामले में जांच जारी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर किया रिसीव, दोनों देशों के बीच ये डील संभव

रूस में नौकरी दिलाने के नाम पर दो युवकों से 9.40 लाख की धोखाधड़ी

Feb 16, 2026 Khulasa Online Reporter 371 व्यूज़
शेयर:
रूस में नौकरी दिलाने के नाम पर दो युवकों से 9.40 लाख की धोखाधड़ी

रूस में नौकरी दिलाने के नाम पर दो युवकों से 9.40 लाख की धोखाधड़ी

खुलासा ऑनलाइन। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर दो युवकों से 9.40 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। हरियाणा के हिसार निवासी संजय और राहुल सिंह ने भादरा थाने में जनाना निवासी प्रवीण और उसके पिता जयवीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच एएसआई जगदीश प्रसाद को सौंपी गई है।

परिवादियों के अनुसार, पड़ोसी गांव बैर के एक परिचित के जरिए उनकी मुलाकात प्रवीण से हुई। आरोप है कि प्रवीण ने रूस में 3 साल का वर्क वीजा और 1 लाख रुपए मासिक वेतन का लालच दिया। प्रति व्यक्ति 4.70 लाख रुपए खर्च बताकर रकम फोन-पे और बैंक खाते में अलग-अलग किश्तों में जमा करवाई गई। संजय ने बताया कि पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज भी आरोपियों को सौंप दिए गए। 29 दिसंबर 2025 को दोनों भाई उचाना मंडी से पासपोर्ट-वीजा लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे और 30 दिसंबर को मॉस्को के लिए रवाना हुए। मॉस्को पहुंचते ही एजेंट ने उनके पासपोर्ट अपने पास रख लिए। 8 जनवरी 2026 को पासपोर्ट लौटाए गए तो दोनों के वीजा एक-दूसरे के पासपोर्ट पर चिपके मिले। जांच में सामने आया कि वर्क वीजा फर्जी था और वास्तव में टूरिस्ट वीजा जारी किया गया था, जिसे वर्क वीजा में बदला नहीं जा सकता। दिल्ली स्थित Embassy of Russia in New Delhi में भी वीजा को नकली बताया गया।
पीड़ितों का आरोप है कि 9.40 लाख रुपए हड़प लिए गए। रूस आने-जाने और वहां रहने में करीब 4.40 लाख रुपए अतिरिक्त खर्च हुए। लगभग 40 दिन मानसिक प्रताड़ना झेलने के बाद दोनों भाई भारत लौटे। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।

Article Ad 2
Khulasa Online Reporter

लेखक

Khulasa Online Reporter

this is descriptions

1,104 प्रकाशित खबरें

रिपोर्टर प्रोफ़ाइल
शेयर करें:
Footer Ad 1

संबंधित ख़बरें