राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राजस्थान के कुछ हिस्सों में मौसम का मिजाज फिर बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, आगामी 24 घंटों बाद नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 17 फरवरी को दोपहर बाद आंशिक बादल छाने के साथ कहीं-कहीं मेघगर्जन व हल्की बारिश हो सकती है।
विक्षोभ का सर्वाधिक प्रभाव 18 फरवरी को रहने संभावना है। इस दिन बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की/मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं अचानक तेज हवा 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। मौसम में बदलाव से तापमान में हल्की गिरावट भी दर्ज हो सकती है।
विशेषज्ञों ने किसानों को पककर तैयार रबी फसलों को भीगने से बचाने के उपाय करने की सलाह दी है। साथ ही, कृषि मंडियों में खुले में रखे अनाज को सुरक्षित रखने के लिए तिरपाल या अन्य व्यवस्थाएं करने को कहा है।
लेखक
Khulasa Online Reporter
this is descriptions
1,104 प्रकाशित खबरें
