युवक चाकू लहराते हुए राहगीरों को सरेआम डरा रहा था, पुलिस ने पकड़ा
युवक चाकू लहराते हुए राहगीरों को सरेआम डरा रहा था, पुलिस ने पकड़ा
बीकानेर। श्रीकोलायत हदां थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार हदां थाना पुलिस की टीम गश्त पर थी, इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हदां से खाखुसर रोड पर एक व्यक्ति हाथ में नंगी तलवार जैसा बड़ा चाकू लहराते हुए राहगीरों को डरा रहा है और आमजन में दहशत फैला रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची, जहां पुलिस की गाड़ी को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन जाब्ते ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान अनोपाराम बावरी (33), निवासी मिठडीया, थाना चाखू (फलोदी) के रूप में दी। पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक बड़ा धारदार चाकू बरामद हुआ, जिसका दस्ता लकड़ी का और फल लोहे का था। आरोपी के पास हथियार रखने का कोई वैध लाइसेंस या परमिट नहीं मिला, जिस पर पुलिस ने चाकू को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 4/25 आम्र्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
लेखक
Khulasa Online Reporter
this is descriptions
1,104 प्रकाशित खबरें